
बागपत: दिल्ली पुलिस में तैनात हापुड़ निवासी हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव हलालपुर निवासी 37 वर्षीय अरुण की बागपत के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह खेल स्टेडियम के पास मौत हो गई। वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है और परिजनों में कोहराम मचा है।
अरुण दिल्ली के सरिता विहार थाने में तैनात थे जो रविवार की सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर जांच के सिलसिले में मेरठ जा रहे थे। बागपत के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खेल स्टेडियम के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे अरुण घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल अरुण को सीएचसी में भर्ती कराया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड और आई कार्ड से पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























