गढ़मुक्तेश्वर, सीमन /विनोद गुप्ता (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर व बृजघाट पर गंगा का जल स्तर लगातार बढऩे से गंगा खादर क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। बुधवार को गंगा खतरे के निशान से कुछ ही सेटीमीटर नीचे बह रही थी। बृजघाट का गंगा नगर तो चारों ओर बाढ़ के पानी से घिरा है।
पहाड़ी क्षेत्रों से बह कर आ रहे पानी से गंगा के जलस्तर को बढ़ा दिया है। गंगा खादर के करीब डेढ़ दर्जनों गांवों को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया है और गांव मोहम्मदपुर साकरपुर के हरीश शर्मा की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो चुकी है। गांव लठिरा में एक 7 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई है। वर्षा का पानी खेतों में घूस गया है, जिससे हरे चारों की फलस नष्ट हो गई है। गंगा नगर तो चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरा है।
उपजिला मैजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि गंगा का जलस्तर 198.77 मीटर तक पहुंच चुका है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। इलाके में राहत चौकियां स्थापित की गई है।
अब घर बैठे आर्डर करे किराने का सामान हापुड़ के किसी भी स्थान पर, डाउनलोड करे Listailer ऐप































