
👁 36 views Views
बाबूगढ़: एनएच-9 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर पर मंगलवार रात करीब 8:15 बजे एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, घायल ने पूछताछ में अपना नाम दीपक बताया था और वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















