बाबूगढ़: महिला ने प्रधान के पुत्र पर लगाया कोर्ट मैरिज कर मुकरने का आरोप, पढ़ें पूरी खबर
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार, अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले प्रधान के बेटे पर एक महिला ने कोर्ट मैरिज के बाद शादी से पलटने का आरोप लगाया है। महिला पिछले कुछ दिनों से घर के बाहर बैठी हुई है जिसका कहना है कि जब तक ससुराल पक्ष के लोग उसे अपना नहीं लेते वह बाहर बैठी रहेगी। इस दौरान महिला ने हंगामा भी किया। सूचना पर गांव वाले एकत्र हुए और उन्होंने प्रधान पर कई सवाल भी उठाए। महिला इस दौरान अपने साथ समस्त साक्ष्य लेकर पहुंची। जैसे: कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट, शादी की फोटो आदि। महिला ने जमकर हंगामा किया।
सहारनपुर की है महिला:
आपको बता दें कि महिला सहारनपुर की रहने वाली है जो तीन-चार दिन पहले बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव पहुंची और घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठ गई। बैग लेकर पहुंची महिला ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग उसे अपना नहीं रहे हैं। महिला का कहना है कि प्रधान के बेटे ने उसके साथ शादी रचा ली और अब अपनाने से इनकार कर रहा है।
प्रधान पुत्र की लगी सरकारी नौकरी :
आपको बताते चलें कि प्रधान के बेटे की सरकारी नौकरी लग चुकी है। सूत्रों ने बताया कि वह फिलहाल लेखपाल के पद पर है।
376 का मुकदमा कराया दर्ज:
पीड़ित महिला के अनुसार प्रधान के बेटे ने उसके साथ शादी रचा ली। जब उसने व उसके परिजनों ने महिला को स्वीकार करने से इनकार कर दिया तो उसने सहारनपुर थाने में पति के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि बाद में समझौता हो गया।
मुजफ्फरनगर में हुई मुलाकात:
बताया जा रहा है कि महिला की मुलाकात प्रधान के बेटे से मुजफ्फरनगर में उस समय हुई जब दोनों वहां पर परीक्षा देने गए थे। इसके बाद दोनों के नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत होती रही।
महिला कर रही ब्लैकमेल: प्रधान:
गांव के प्रधान का कहना है कि महिला उसके परिवार को ब्लैकमेल कर रही है जिसने सहारनपुर थाने में उसके बेटे के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया। ऐसे में महिला ने दबाव में लेकर शादी करली और रुपए भी हड़प लिए। महिला द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

























