
बाबूगढ़: हाईवे पर तीन गाड़ियों की भिड़ंत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव उपेड़ा के पास तीन गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों का हाल जाना और उन्हें अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार की रात का है जब बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक गाड़ी का टायर पंचर हो गया जिसके बाद चालक ने हाईवे किनारे गाड़ी को खड़ा कर उसमें पंचर लगाया। तभी पीछे से आई एक गाड़ी की खड़ी गाड़ी से टक्कर हो गई। हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने कार सवारों को हाल जाना और उनका उपचार कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
























