
👁 0 views Views
बाबूगढ़ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने बीती रात जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया और बाबूगढ़ के मेन चौराहा, छावनी, डिपो रोड आदि इलाकों में चेकिंग की। पुलिस ने जमकर चालान काटे। साथ ही इलाके में पैदल गश्त भी की।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनेश प्रताप के नेतृत्व में थाना पुलिस ने विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर नियमों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही थाना प्रभारी ने विभिन्न क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























