👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। बाबूगढ़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस बल के साथ सोमवात को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें और क्षेत्र में शांति बनाए रखें। यदि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई पड़ती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सुरक्षा बल ने बाबूगढ़ छावनी छपकौली आदि क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457
























