
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के उपेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार की सुबह एक चलती बाइक आग का गोला बन गई। बाइक जलकर राख हो गई। बाइक पर सवार दो युवक किसी तरह कूदे और अपनी जान बचाई। मौके पर एनएचएआई की टीम पहुंची जिसने बाइक को हाईवे से हटवाया।
जानकारी के अनुसार मामला दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले रास्ते का है जब एक बाइक पर सवार दो युवक जैसे ही उपेड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचे तो बाइक ने अचानक आग पकड़ ली। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बाइक पर सवार दोनों युवकों ने कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर एनएचएआई की टीम व स्थानीय पुलिस के सहयोग से बाइक को हाईवे से हटाया और यातायात सुचारु कराया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























