हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्योहारों के चलते पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बिना हेलमेट सड़कों पर उतरे लोगों को चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन ना करें। बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने बाबूगढ़ छावनी के विभिन्न मार्गों पर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सभी से अपील की कि आगामी त्योहारों के चलते शांति बनाए रखें।
बाबूगढ़ कोतवाल शीलेश कुमार ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सोमवार की शाम इलाके में पैदल गश्त की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पेट्रोलिंग के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी चलाया गया और लोगों को चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन ना करें। इस दौरान दरोगा सुरेश कुमार, दरोगा जब्बार, दरोगा पिंटू, दरोगा अजब सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
































