
बाबूगढ़: बछलौता में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित होने से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता में आए दिन होने वाले ट्रांसफार्मर में फोल्ट के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को बदलकर अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जिससे क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी।
बछलौता के रहने वाले लोगों ने बताया कि पहले ट्रांसफार्मर पर ओवर लोडिंग के कारण फॉल्ट होता था जिससे उपभोक्ता भी परेशान थे। अब उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लोगों का आभार जताया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























