
बाबूगढ़: सवारी से भरी बस में टक्कर मारने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो सगे भाइयों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने अमन ट्रेवल्स के मालिक दो भाइयों टीपू चौधरी व पिंटू चौधरी पुत्रगण असलम निवासीगण मजीदपुरा हापुड़ व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शुभम ट्रैवल्स के मलिक मुनीत कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी शास्त्री नगर लोहिया नगर मेरठ की तहरीर के आधार पर की है।
मुनीत ने पुलिस को बताया कि मामला 13 जुलाई का है जब उसकी बस का चालक साजिद दिल्ली से बहराइच की सवारी लेकर निकला था। शाम करीब 7:00 बजे वह बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित राजा जी ढाबा के पास पहुंचा जहां पर अमन ट्रेवल्स की बस खड़ी थी जिसके चालक और दोनों भाइयों ने अपने साथियों के साथ हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की रोड लेकर बस में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बस में अपनी बस से टक्कर मार दी। बस में सवारियां भरी थी जिनमें चीख पुकार मच गई। एक व्यक्ति ने तमंचे निकालकर धमकाया और कहा कि इस रूट पर बस को चलाया तो अंजाम भुगतना होगा। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























