👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की चारों निकायों के लिए 11 मई को मतदान होना है। मंगलवार आज प्रचार थम जाएगा। नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी से अध्यक्ष पद पर चुनावी रण में उतरी राज प्रताप उर्फ राजीव भैया की पत्नी सुधा देवी लगातार लोगों के बीच जाकर वोट मांग रही है। मंगलवार को सुधा ने चुनाव चिन्ह केले के पेड़ के साथ वोट मांगे। इस दौरान लोगों ने सुधा देवी के पक्ष में नारेबाजी कर अपना समर्थन जाहिर किया। चुनाव चिन्ह के साथ वह घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग रही हैं और उनके पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील कर रही हैं। बाबूगढ़ नगर पंचायत में चुनाव दिलचस्प होने वाला है।






















