
बाबूगढ़: दबंग ने दंपती को पीटा, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ में स्थित संस्कार कॉलोनी में एक दबंग द्वारा दंपति को पीटने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दबंग दबंगई दिखाता हुआ नजर आ रहा है। मामले की जांच जारी है।
मामला 21 मार्च की सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास का है जब एक दबंग व्यक्ति संस्कार कॉलोनी में दंपति के घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। इसी बीच आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। देखते ही देखते आरोपी ने दंपति पर हमला कर दिया और थप्पड़ों की बरसात कर दी। पहले व्यक्ति पर हमला किया जब महिला बीच बचाव करने आई तो उसे भी आरोपी ने पीटा और खुलेआम दबंगी दिखाई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244





























