बाबूगढ़ बना अवैध प्लॉटिंग का ठिकाना, छह पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई










बाबूगढ़ बना अवैध प्लॉटिंग का ठिकाना, छह पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है लेकिन अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजर अभी भी लगातार नियमों को दरकिनार कर अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं। जनपद हापुड़ का बाबूगढ़ भी अब अवैध प्लाटिंग का ठिकाना बन गया है। यहां पर प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को छह प्रकरणों में ध्वस्तिकरण की कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया और जमकर कार्रवाई की।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपड़ा शाहपुर जट पर 7,000 वर्ग मीटर में कल्लूमल पुत्र राम रिछपाल द्वारा की गई अवैध फ्लोटिंग, चक्रसेनपुर बाबूगढ़ में 2,000 वर्ग मीटर में नईम द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग, आशीष द्वारा बछलौता रोड बाबा फार्म हाउस के पास बाबूगढ़ में 7,000 वर्ग मीटर में की गई प्लाटिंग, आशीष और पप्पू द्वारा गढ़ रोड बाबूगढ़ में 12,500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, आदेश कुमार द्वारा किठौर रोड कुचेसर चोपला पर 20,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग तथा रविंद्र शर्मा व राकेश शर्मा द्वारा किठौर रोड कुचेसर चोपड़ा पर 4,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए गए अभियान में प्रभारी प्रवर्तन नृपेश सिंह तोमर, सुभाष चंद्र चौबे, अवर अभियंता पीयूष जैन व प्राधिकरण का सचल दस्त उपस्थित रहा।

लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!