16 मई से होंगी बीएड परीक्षाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीसीएसयू से संबद्ध बीएड कालेजों प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 16 मई से शुरू होंगी। बीएड परीक्षाएं 31 मई और बीएड स्पेशल परीक्षाएं 10 जून तक चलेंगी। इस बाबत विश्वविद्यालय ने विभिन्न जिलों में 91 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें मेरठ में 38, बुलंदशहर में 15,. गाजियाबाद और बागपत में 13-13, गौतमबुद्धनगर में आठ और हापुड़ में चार परीक्षा केंद्र हैं। बीएड व बीएड स्पेशल की प्रथम व द्वितीय वर्ष की मुख्य, एक्स व बैक पेपर परीक्षाएं होंगी। इसके साथ ही बीएड परीक्षाओं के लिए प्रथम व द्वितीय पाली का समय भी बदल गया है। पहले जहां परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे और दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होनी थी। वहीं अब संशोधित समय प्रथम पाली में सुबह 10 बजे दोपहर दो बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक है। गलत मेजर व माइनर विषयों को बदलवा लें विद्यार्थी : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सत्र 2023- 24 में वाणिज्य विषय में स्नातक एनईपी पाठ्यक्रमों के प्रथम व चतुर्थ सेमेस्टर तक के छात्रों के लिए सेमेस्टरवार अलग-अलग विषय बन जाने के बाद वाणिज्य विषय के मेजर एज माइनर विषय कोड शामिल नहीं हो सके थे।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























