
स्मार्ट मीटर के खिलाफ उतरी आज़ाद अधिकार सेना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिले में स्मार्ट मीटर योजना से हो रही परेशानियों और KCC पर 7% ब्याज वसूली के खिलाफ आजाद अधिकार सेना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन रावल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन SDM रेनू सिंह को सौंपा।
क्या है मामला:
ऊर्जा विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश है। ज्ञापन में बताया गया कि बिना खपत के पैसे कटना, बैलेंस खत्म होते ही रात में बिजली कट जाना, गलत बिल आना और रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली न आना आम शिकायत बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल ऐप व ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा न होने से बुजुर्ग व मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है।
7 सूत्रीय मांग:
ज्ञापन में संगठन ने 7 प्रमुख मांगें रखीं –
- पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों विकल्प दिए जाएं।
- गलत बिल/कटौती पर त्वरित रिफंड की व्यवस्था हो।
- ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन भुगतान सुविधा दी जाए।
- 24 घंटे हेल्पलाइन व समयबद्ध शिकायत समाधान हो।
- पारदर्शी मीटर ऑडिट कराया जाए।
- गरीब परिवारों को न्यूनतम आपूर्ति सुरक्षा दी जाए।
- KCC ब्याज 3% किया जाए – हापुड़ में 7% ब्याज वसूलना भेदभाव है, तुरंत पुरानी दर लागू हो।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























