हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम ने बिजनेस प्लान तृतीय से आवंटित होने वाले होने वाली धनराशि से औद्योगिक फीडरों पर ऑटो रिक्लोजर लगाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। ऑटो रिक्लोजर लगने से औद्योगिक इकाइयों में फाल्ट होने के बाद अघोषित कटौती की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
आपको बता दें कि निगम के अधिकारियों ने बिजनेस प्लान के तहत साढ़े सात करोड रुपए की धनराशि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन की स्वीकृति मिलने और साढ़े सात करोड़ की धनराशि आवंटित होने के बाद ही ऑटो रिक्लोजर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। डिवीजन के अंतर्गत करीब 35 औद्योगिक फीडर है। एक फीडर पर तीन से लेकर पांच ऑटो रिक्लोजर लगाने का प्रस्ताव है। एक ऑटो रिक्लूजर की कीमत आठ से दस लाख रुपए बताई जा रही है।
बता दें कि ऑटो रिक्लोजर को मुख्य विद्युत लाइन से इकाइयों को जाने वाली ब्रांच लाइन पर लगाया जाएगा।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

























