हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा के पास एक तेज रफ्तार ऑटो हादसे का शिकार हो गया. चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से ऑटो पलट गया और उसमें सवार आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई. बताया जा रहा है कि ऑटो में ड्राइवर समेत 9 सवारियां सवार थी. हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है.
आपको बता दें कि रविवार को सैना से सिंभावली कस्बे की ओर एक ऑटो जा रहा था. ऑटो में ड्राइवर समेत 9 सवारियां बैठी हुई थी जैसे ही ऑटो रतूपुरा में स्थित नहर पुल के पास पहुंचा तो ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान सड़क पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार परवेज निवासी सैना व शाहजहां निवासी रतूपुरा की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज अस्पताल में जारी है.
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























