हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गंगानगरी में 2 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से दो मुख्य मार्गों का निर्माण कराया जाएगा जिससे लोगों को सुविधा मिल सके। सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ब्रजघाट में पलवाड़ा रोड पर स्थित एसटीपी से रामलीला ग्राउंड तक एक करोड़ 52 लाख और गढ़ में स्थित रविदास चौक से स्याना रोड तिराहे तक एक करोड़ एक लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जर्जर सड़कों के कारण प्रतिदिन लोगों को परेशान होना पड़ता है। कई बार लोगों ने एचपीडीए के अधिकारियों को शिकायत पत्र भी सौंप थे जिसके बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























