
👁 25 views Views
नकली प्रमाण पत्र पर होमगार्ड की परीक्षा दे रहा था,पुलिस ने धर दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के चौ ताराचन्द इंटर कालेज में फर्जी दस्तावेज पर होमगार्ड की परीक्षा दे रहा था कि पुलिस की नजर से नही बच सका।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने फर्जी दस्तावेज का उपयोग कर उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा में शामिल होने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी जनपद बुलन्दशहर के थाना काकोड के गांव आजमपुर हुसैनपुर का छोटे लाल है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600






















