हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस सोमवार को प्रार्थना पत्र दायर करेगी जिसका उद्देश्य षड्यंत्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी हासिल करना है. ज्ञात हो कि हाल ही में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर निवासी सचिन शर्मा और सहारनपुर निवासी शुभम ने फायरिंग की थी. कुछ ही घंटों बाद दोनों की गिरफ्तारी हो गई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ने अवैध हथियार मेरठ के किठौर से खरीदे थे. हत्या की पटकथा गाजियाबाद की रची गई थी. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ऑल्टो गाड़ी को भी बरामद कर लिया था. फिलहाल अभी इस मामले में और भी गिरफ्तारी होने की संभावना है.
आरोपियों ने हथियार किस से खरीदे? वह कौन दलाल था? पुलिस इन पहलुओं की भी जांच कर रही है. आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को पुलिस एक प्रार्थना पत्र कोर्ट में दायर कर सकती है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























