हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता पर हुए हमले के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से अधिवक्ता के गले में अंगोछे से फंदा भी लगाया था। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
हापुड़ के मोहल्ला सीतागंज के रहने वाले अधिवक्ता अंकित अग्रवाल 9 जून को दोपहर करीब 1:00 बजे मोहम्मद चांद निवासी मोहल्ला नवी करीम के निवास पर संपत्ति के संबंध में विधिक राय दे रहे थे। तभी वेनू गोपाल पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला ब्राह्मनान, विवेक शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी शक्ति नगर, विकास त्यागी उर्फ विक्की त्यागी पुत्र दिनेश त्यागी निवासी देवलोक कॉलोनी और इशरत हुसैन उर्फ शोभित शर्मा उर्फ सरकार गद्यानशीन निवासी डेरा बंदा नवाज हापुड़ जबरन घर में घुस आए और उन्होंने अधिवक्ता के साथ जमकर मारपिटाई की। आरोप है कि वेणु गोपाल ने जान से मारने की नीयत से अधिवक्ता के गले में अंगोछे का फंदा भी लगा दिया। इस दौरान अधिवक्ता घायल हो गए जिनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 452, 323, 504, 506, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ता अंकित का कहना है कि आरोपी इशरत हुसैन उर्फ शोभित शर्मा के खिलाफ उसकी बहन ने धर्म परिवर्तन के संबंध में गाजियाबाद में शिकायत की थी जिससे गुस्साए आरोपी ने यह कदम उठाया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























