👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में नगला बढ़ गांव में ग्राम प्रधान के घर में घुसकर कुछ दबंगों ने घर में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान जान से मारने की नियत से लाठी-डंडे और सरिए का इस्तेमाल किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला 23 जुलाई का है जब ग्राम प्रधान के घर में कुछ दबंग आ धमके और लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे घर में मौजूद लोग घायल हो गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


























