
लोन का भुगतान न करने पर कुर्की की कार्रवाई
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में तहसील-प्रशासन ने ऋण बकाएदार की संपत्ति को जब्त कर उसे संबंधित बैंक के हवाले किया है। नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह की निगरानी में यह कार्रवाई पूरी हुई जिसमें राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रही।
मेरठ के पंजाब नेशनल बैंक ने मोहल्ला रामनगर में स्थित खाड़ी आश्रम को ढाई करोड रुपए का ऋण प्रदान किया था। समय पर कर्ज का भुगतान न करने की वजह से बैंक ने बार-बार नोटिस भेजे लेकिन कर्जदार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। भुगतान न होने पर तहसील-प्रशासन ने सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की। इसके बाद संपत्ति को कब्जे में लेकर बैंक के सुपुर्द किया गया।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483































