
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में NCLT न्यायालय दिल्ली पहुंचा जहां अनुराग गोयल व राकेश शर्मा से संगठन के लोगों ने मुलाकात की। NCLT कोर्ट में गुरुवार आज की तिथि नियत थी जहां सुनवाई के पश्चात अग्रिम तिथि 14-2-2025 नियत की गई है।
किसानों को पिछले सत्र का बकाया भुगतान दो सप्ताह में होने का आश्वासन मिला। हालांकि किसानों ने 14वें दिन ही पूर्ण गन्ने का भुगतान की मांग की। इस दौरान जिला हापुड़ से जितेंद्र नागर, राजेंद्र डागर, कटार सिंह, यशवीर नागर, मोनू त्यागी, नरेश नागर एडवोकेट, पवन गुर्जर एडवोकेट, राजेश हूण, लखन तोमर, यतेंद्र, अजब सिंह, संदीप तोमर,अनिल हूण, शिवानंद त्यागी, सत्या गुर्जर, लीले प्रधान, रोहित हूण, गौरव, आदि सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़





























