👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com) : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया जनपद हापुड़ के पिलखुवा पहुंचे जहां उन्होंने आतंकवाद, आने वाले विधानसभा चुनाव और जनसंख्या नियंत्रण कानून पर अपनी बात रखी। पिलखुवा के छिद्दापूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि आने वाले चुनाव में जीत हिंदू की ही होगी। इसके साथ ही प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी का समर्थन करने वालों की संपत्ति को ज़ब्त करने की जरूरत है।
प्रवीण तोगड़िया ने बढ़ती हुई जनसंख्या पर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरूरत है। पहुंचे प्रवीण तोगड़िया का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।





























