हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय टीम ने आज दो ग्राम पंचायतों सिंभावली विकास खंड की हबीस पुर बिगास और हापुड़ विकास खंड के तातारपुर का निरीक्षण किया। दोनो ग्राम पंचायतों में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक मिली। टीम ने ग्राम पंचायत के लोगों को संचारी रोगों से बचाव कैसे करें इसकी जानकारी दी और लोगों को बचाव के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में ज्वाइंट डायरेक्टर डी के शर्मा ने गहन निरीक्षण किया । दोनो ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों के जोखिम का आंकलन किया। उन्होंने पाया की ग्राम पंचायत में साफ सफाई ठीक है। पिछले साल इस ग्राम पंचायत में डेंगू का प्रकोप अधिक रहा था। इसके अलावा ग्राम पंचायत तातार पुर में भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां की सफाई व्यवस्था ठीक मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम में जिला मलेरिया अधिकारी सतेदर कुमार व अन्य मौजूद रहे। टीम ने लोगों को डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। डा. के डी शर्मा ने ग्रामीणों को समझाया कि खतरा घर के अंदर से भी हो सकता है इसलिए कूलर, फ्रिज, फूलदान, साफ पानी भरने वाले स्थानों की भी सफाई का पूरा ध्यान रखें। मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए मच्छर दानी का प्रयोग करने, अपने आसपास लार्वा न पैदा होने देने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम से पंचायती राज विभाग ने फीड बैक लेने के बाद ग्राम पंचायतों की सफाई और बेहतर करने के लिए ग्राम सचिव व सफाई कर्मी को कहा गया है। पंचायती राज विभाग की ओर से जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह सभी ग्राम पंचायतों में सफाई की निगरानी वार रूम के माध्यम से करा रहे हैं। सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को अपने स्तर से सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।






















