हापुड़, सीमन/सू. वि. (ehapurnews.com): मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को जनपद हापुड़ के ग्राम असौड़ा पूर्वी में संचालित गेहूं क्रय केंद्र (पीसीएफ) का निरीक्षण किया गया। जिस समय आला अधिकारी निरीक्षण के लिए पीसीएफ गेहूं सेंटर पर पहुंचे उस समय गेहूं की तौल हो रही थी जो कि सही पाई गई।
मंडलायुक्त ने मौके पर किसानों से बात की और केंद्र का हाल जाना। जानकारी मिली की केंद्र पर 118 किसानों से 4035 कुंटल गेहूं की खरीद की गई और 19 मई 2021 तक 106 किसानों का भुगतान भी कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, उप जिलाधिकारी सदर सत्य प्रकाश, जिला विपणन अधिकारी सुरेश यादव उपस्थित रहे।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941

























