
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड की धौलाना विधान सभा क्षेत्र से भूतपूर्व विधायक व सपा के प्रदेश सचिव असलम चौधरी एक बार फिर से धौलाना विधान सभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर सकते है।कुछ ऐसे ही संकेत असलम चौधरी व सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच गुरुवार को लखनऊ में मुलाकात से मिल रहे है।
लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव से गुरुवार को असलम चौधरी ने शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन की मजबूती, PDA की एकजुटता एवं धौलाना विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई।
सपा सुप्रीमो ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र में पूरी निष्ठा, समर्पण और मजबूती के साथ मेहनत करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का मार्गदर्शन दिया।उनके विश्वास और मार्गदर्शन को संकल्प बनाकर धौलाना की जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहना, जनसमस्याओं को मजबूती से उठाना और PDA की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना ही असलम की प्राथमिकता रही है और रहेगी।





















