
👁 14 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित श्री मंशा देवी मंदिर में 18 अक्टूबर को महारानी के छप्पन भोग का आयोजन किया जा रहा है। इसके पश्चात 19 अक्टूबर की रात्रि में महारानी के मंदिर के प्रांगण में विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्री मनसा देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी हापुड़ द्वारा उचित कदम उठाए गए हैं। नवरात्रि के पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।





















