हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):सोमवार को सबला समिति सदस्य-ऊषा और सुशील देवी ने गांव- अनवरपुर में ग्राम प्रधान-नरेश सैनी की उपस्थिति में आशाओं को सेफ्टी किट वितरित की। गांव- कांटीखेड़ा में ग्राम प्रधान- देवेंद्र सिंह की जानकारी में सबला समिति सदस्य-अनिता, नेहा जयन्त, अनिता और सविता ने आशाओं को सेफ्टी किट वितरित कीऔर गांव-गोयना में ग्राम प्रधान-ममता राव की उपस्थिति में सबला समिति सदस्य-सुशीला,नीरज,अंजू,कोमल ने आशाओं को सेफ्टी किट वितरण किया। इसी प्रकार ग्राम- कुराना में ग्राम प्रधान- मौ० तारिक और ANM-पूनम कुमारी की उपस्थिति में सबला समिति सदस्य-शशी ने आशाओं को सेफ्टी किट वितरण किया।सभी ग्राम प्रधानो ने और गांव के लोगों ने इस कार्य की सहारना की। इसी के साथ-साथ एक्शन इंडिया /सबला समिति के सदस्य आशा वर्कर को सुरक्षा किट शासन की तरफ से अन्य गाँव मे भी उपलब्ध करने की मांग को रखते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलायेंगे।






















