
गढ़: मंदिर परिसर में अजगर निकलने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मानक चौक में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर परिसर में अचानक एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। मंदिर परिसर में अजगर को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे।
अजगर काफी बड़ा होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की गई।
गनीमत रही कि अजगर ने किसी श्रद्धालु को नुकसान नहीं पहुंचाया। मंदिर परिसर में विशालकाय अजगर मिलने की खबर आसपास के इलाके में भी फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल अजगर का रिस्क्यू कर लिया गया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















