हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समाजवादी पार्टी के नेता और असौड़ा के ग्राम प्रधान अली मुर्तजा ने भाजपा का दामन थामकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. हापुड़ की गढ़ पर स्थिति एक कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विकास अग्रवाल, जिला अध्यक्ष उमेश राणा की मौजूदगी में अली मुर्तजा ने भाजपा का दामन थाम लिया. इस दौरान अली मुर्तजा को बधाई देने वालों का तांता लग गया.
























