हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चल रहे प्रसिद्ध शहीद मेला एवम प्रदर्शनी में रंगारंग कार्यक्रम किया गया। रोहित निखिल एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुति दर्शकों ने बेहद सराहा। कलाकारों ने गणेश वंदना का बड़ा ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जिसने दर्शकों की वाहवाही लूटी।
राजस्थान का घूमर नृत्य ने भी दर्शकों की तालियां बटोरी। कलाकार छोटू राजस्थानी द्वारा सिर पर 21 मटकों में आग लगाकर कांच, तलवार, आग और कीलों पर किए गए। नृत्य ने सभी को अचंभित कर दिया।
कार्यक्रम के उपरांत सभी कलाकारों को शहीद मेला समीति द्वारा पटका ओढ़ा कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मेला समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया की मेले में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिन्हें जनता द्वारा सराहा जा रहा है। उन्होंने बताया की 10 जून को भी एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम होगा ।
कार्यक्रम में मेला महामंत्री मुकुल त्यागी, आशुतोष आज़ाद, विनोद गुप्ता, सोनू बंसल, रजनीश त्यागी, सुबोध अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























