निराश्रित पशुओं के लिए गौ प्याऊ की व्यवस्था
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय गौ सेवा संघ भीषण गर्मी में नि:स्वार्थ भाव के साथ गौवंशों की सेवा कर रहा है जो निराश्रित पशुओं के लिए चारे पानी आदि की व्यवस्था स्वयं कर रहा है। फेसबुक यूजर रोहित राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके अनुसार राष्ट्रीय गौ सेवा संघ ने तीन जून से गौ प्याऊ अभियान शुरू किया है। गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट से लेकर हापुड़ तक इस अभियान के तहत निराश्रित गोवंशों के लिए सेवा की गई और गौ भक्तों ने खुद ही ड्रम काटकर उसे जगह-जगह रखवाया जहां अभियान के तहत निराश्रित गोवंशों को पानी भी पिलाया जा रहा है और चारे की व्यवस्था भी की जा रही है। गौ भक्तों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि भीषण गर्मी में निराश्रित पशु भी पानी के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं जिनके लिए राष्ट्रीय गौ सेवा संघ एक कदम आगे आया है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























