हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):पंचायती राज पुरस्कारों के लिए केन्द्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतें केन्द्र सरकार के स्तर से दिए जाने वाले पंचायत पुरस्कारों के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं। जो पंचायतें पिछले तीन वर्षों से लगातार पुरस्कृत हो रही हैं। वह इस बार आवेदन नहीं कर सकेंगी।
आपको बता दें कि आवेदन करने के लिए www.panchayataward.gov.in पर जाना होगा। दरअसल केंद्र सरकार हर साल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पंचायत पुरस्कार योजना के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार और बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार देती है। सरकार ने फैसला लिया है कि इस बार स्वच्छता, नागरिक सेवाओं, आपदा प्रबंधन, नवाचार और अधिकार विहीन वर्ग की सेवाओं सहित नौ विषयों पर कार्य के लिए पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। पंचायतों को उसके लिए चयनित किया जाएगा। इसके लिए 15 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811





























