
परिवार न्यायालय में परामर्शदाता पद के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवार न्यायालय हापुड़ में परामर्शदाता के एक रिक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में यह नियुक्ति की जाएगी। 31 मार्च 2026 की शाम 4:00 बजे तक प्रशासनिक कार्यालय परिवार न्यायालय हापुड़ में आवेदन कर सकते हैं।
परिवार न्यायालय हापुड़ के प्रधान न्यायाधीश पियूष पाण्डेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस पद के लिए वही व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं जिनके पास समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में से किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री है और समाज सेवा का अनुभव हो। आवेदक की आयु 35 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित परामर्शदाता का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
पारिवारिक विवादों के समाधान और काउंसलिंग के लिए पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। नियुक्त परामर्शदाता को शासन के आदेश के अनुसार निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































