
आरटीई के तहत एडमिशन लेने के लिए 7 तक आवेदन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के प्राईवेट स्कूलों में आरटीई के तहत एडमिशन लेने के लिए 7 मार्च तक आवेदन होंगे। 9 मार्च को लॉटरी निकलेगी और उसके बाद 11 मार्च को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
जनपद के प्राईवेट स्कूलों में आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटें निर्धारित हैं। इनमें मुफ्त एडमिशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रथम चरण की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब द्वितीय चरण की प्रक्रिया चल रही है। द्वितीय चरण की प्रक्रिया के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 7 मार्च तक होंगे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























