हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य कन्या पाठशाला डिग्री कालेज में अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में शनिवार को ईथोस सोसायटी की अगुवाई में पांचवें सत्र में भाषा
विज्ञान के दैनिक जीवन में प्रयोग को महत्वपूर्ण बताया। मोनी एम०ए० तृतीय सेमेस्टर – फीचर्स ऑफ मॉडर्न पोएट्री शीर्षक से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। आरती एम०ए० तृतीय सेमेस्टर- symbolism in the poetry of Dylan thomas पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। गुलअफशा एम०ए० तृतीय सेमेस्टर- main features of poetry of thomas hardy पर अपना पेपर प्रस्तुत किया।
अपने मौलिक विचारों का प्रस्तुतीकरण पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से किया। डॉ आभा शुक्ला कोशिक ने भाषा विज्ञान का उपयोग छात्रों को व्यवहारिक रूप से करने का महत्व बताया तथा डॉ अल्का सिंह ने भाषा विज्ञान के कई विशेषताओं को छात्राओं को अवगत कराया। डॉ अरुणा शर्मा विभागध्यक्ष ने भाषा विज्ञान किस प्रकार इतिहास में एक महत्वपूर्ण विज्ञान विषय रहा है तथा वर्तमान में छात्राओं को उनके कैरियर प्राप्ति में सहायता कर रहा है से अवगत कराया और मीनू कश्यप ने छात्राओं को भाषा विज्ञान की विवेचना तथा उपयोग पर बल दिया।
आज तीसरे दिन भी remedial classes योजना के तहत दीपाली शर्मा ने बी०ए० एवं एम०ए० के छात्रों को कम्युनिकेशन स्किल्स के विषय में छात्राओं को बताया तथा बोलचाल की भाषा में आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया तथा छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041




























