नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 16 सितंबर तक चलेगी। सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवीं में पढ़ाई कर रहे बच्चे ही वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उनकी आयु नौ से 11 वर्ष होनी चाहिए। इसकी प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी -2025 को कराई जाएगी। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में बालक और बालिकाओं के लिए अलग- अलग छात्रावास की सुविधा है। यहां पर शिक्षा, भोजन और छात्रावास की सुविधा निःशुल्क है। प्रवास योजना के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और खेलकूद के माध्यम से खेलों को बढ़ावा दिया जाता है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























