
हापुड़ कोतवाली में शांति समिति की बैठक में सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील
हापुड, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):हापुड नगर कोतवाली में शनिवार को शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी त्यौहार होली व ईद को सकुशल व सौहार्द पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर कोतवाल विनोद पांडे ने लोगों से अपील की कि सभी अपने-अपने बच्चों को समझा कर रखें होली में हुड़दंग न मचाएं और दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठ कर ना चलें,हल्के गुलाल का इस्तेमाल करें यदि होली पर्व पर हद करते पाए गए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शांति समिति की बैठक में मुकेश कुमार सभासद संजीव वर्मा नरेंद्र कोरी विजय कुमार, नितिन पाराशर रामावतार शहजाद अजय कस्तूरी मोनू बजरंग सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें पांच किलो के ग़ुलाल का पैकेट 99 रूपए में: 8191820867






























