👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर चोपला पर ट्रक और गाड़ी की भिड़ंत से तीन लोग घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायलों का उपचार जारी है. बता दें कि 11 घंटे के अंदर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में यह तीसरा हादसा हुआ है.
एक कार में सवार होकर रोहित वर्मा, अनुष्का वर्मा और रीता वर्मा गढ़ गंगा से दिल्ली अपने घर जा रहे थे जैसे ही वह कुचेसर चोपला पर नए बाईपास पर पहुंचे तो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. इस दौरान ट्रक और कार की भिड़ंत होने से कार सवार तीनों घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीनों का उपचार जारी है. इस दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.
Dr Lal PathLabs के यहां कराएं 10 रुपए में जांच: 9458757038

























