हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर रखा यह ट्रांसफार्मर बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर कर रहा है जहां यह ट्रांसफार्मर स्कूल के बाहर खुले में रखा है। ट्रांसफार्मर के तार कभी भी हादसे का कारण बन सकते है। दिखावा करने के लिए यहां पर लाल रंग की दो रस्सियां तो बांधी हुई हैं लेकिन यह काफी नहीं है। दोनों बिजली के खंभों के बीच में दिखाई दे रहे यह तार कभी भी जी का जंजाल बन सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आसपास कई स्कूल है जहां से बड़ी संख्या में छात्र गुजरते हैं। बिजली विभाग को यह कवर करने की आवश्यकता है। हाल ही में हापुड़ की रेलवे रोड पर बिजली विभाग के अधिकारियों की मंत्रियों ने निरीक्षण के दौरान फटकार भी लगाई थी जहां खुले में बिजली ट्रांसफार्मर रखे हुए थे। हालांकि ट्रांसफार्मर को खंबो के ऊपर रखा हुआ है लेकिन सड़क पर यह तार खतरनाक साबित हो सकते हैं जिसे कवर करने की आवश्यकता है।





























