
पिलखुवा निवासी अंकित वशिष्ठ भारतीय वायुसेना में बने फ्लाइंग अधिकारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला नवरंगपुरी निवासी अंकित वशिष्ठ भारतीय सेना में फ्लाइंग अधिकारी बन गए हैं। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। अंकित को नौ प्रयासों के बाद यह सफलता मिली है।
2011 में अंकित वशिष्ठ ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की जिसके बाद भारतीय वायु सेना में सैनिक के रूप में सेवा शुरू की। सेवा के दौरान उन्होंने फ्लाइंग अधिकारी बनने के सपने को पूरा करने के लिए ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई और तैयारी की। कड़ी लगन और मेहनत के पश्चात उन्होंने लक्ष्य को हासिल किया और नौ बार प्रयास करने के बाद सफलता हासिल की। उन्होंने हर असफलता से सीख लेते हुए और मेहनत की जिसके बाद उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































