हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में सोमवार को आवारा पशुओं की समस्या से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने आवारा पशुओं को गढ़ ब्लॉक परिसर में बंद कर विरोध जताया। गावों में आवारा पशुओं से परेशान होकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कुछ खास कदम न उठाए जाने के विरोध में किसान मैदान में उतर आए। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हुन ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसल पर संकट मंडरा रहा है। झुंडों के रुप में विचरण करने वाले यह पशु फसलों को बर्बाद कर रहे है। किसानों की फसलों का भारी नुकसान हो रहा था।
गुस्साए किसानों के गुस्से को देखकर खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया जिन्होंने कहा कि आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू हो गया जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी ना हो।
गुस्से में आये किसानों ने आवारा पशुओं को गढ़ ब्लॉक में बंद कर विरोध जताया है। साथ ही इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया ।




























