👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में किसानों की लटकी हुई समस्याओं का निराकरण न होने से किसानों में रोष व्याप्त है। भाकियू (भानु) गुट ने बुधवार को एक ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं के हल की मांग की है।
भाकियू (भानु) के जिलाध्यक्ष पवन हुण, राजवीर सिंह भाटी, राजेंद्र गुर्जर, वसीम भाई, पंकज चौधरी, रवि भाटी, संजीव त्यागी आदि बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे और एक पांच सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। किसानों ने गन्ने के बकाया का भुगतान करने, विद्युत कनैक्शन न काटने, कृषि यंत्रों पर छूट दिलाने की मांग की है।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:





























