
मंदिर से घर लौट रही वृद्ध महिला से आभूषणों की ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भगवानपुरी के पास पूजा कर घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला से दो आरोपियों ने अपनी बातों में उलझा कर महिला से आभूषण ठग लिए और फरार हो गए। पीड़ित महिला का कहना है कि उसे सम्मोहित कर आरोपियों ने आभूषण ठग लिए। पीड़िता के पुत्र ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला भगवानपुरी निवासी सूरज तोमर ने बताया कि 14 दिसंबर की दोपहर के करीब 1:30 बजे उसकी मां उषा ठाकुर चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर घर लौट रही थी। भगवानपुरी के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मां को रोक लिया। आरोपियों ने खुद को गरीब और भूखा बता कर उसकी माता से खाना मंगा। बातचीत के दौरान दोनों ने माता को सम्मोहित कर लिया। उसके बाद आरोपी पीड़िता को हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास लेकर पहुंचे।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012





























