👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एंबुलेंस में हुए फर्जीवाड़े की जांच अब पांच सदस्यीय टीम करेगी. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों की जांच में 30 मरीजों का मिलान नहीं मिल पाया जिसके बाद पांच सदस्यीय टीम आगे की जांच करेगी.
बता दें कि जनपद हापुड़ में एंबुलेंस का फर्जीवाड़ा सामने आया था जिसके बाद एन आर एच एम के अधिकारियों की जांच में 30% मरीज का मिलान नहीं मिल पाया. जांच को आगे बढ़ाने के लिए पांच सदस्यीय एक टीम बनाई गई है जो कि 30% मिलान न मिलने के कारणों का पता करेगी और अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपेगी.































