👁 0 views Views
पौधों की सुरक्षा भी करेः कप्तान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश वन महोत्सव के अवसर पर शनिवार को हापुड़ रिजर्व पुलिस लाइन में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, सीओ अशोक सिसौदिया व स्तुति सिंह ने पुलिस कर्मियों ने शनिवार को पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के पौधारोपण जरुरी है और अन्य सभी लोग पार्क, खुले मैदान, सड़क किनारे, नदियों व नहरों के किनारे पौधारोपण दायित्व भी संभाले।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुलिस लाइन सहित जनपद हापुड़ के थानों व पुलिस दफ्तरों पर आठ हजार पौधों का रोपण किया गया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






























