
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित प्राइवेट बस अड्डे के पीछे शमशान घाट है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्मशान घाट के पास जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से प्लाटिंग काटनी शुरू कर दी है। शमशान घाट की भूमि को घेरते हुए प्लाटिंग काटी जा रही है जो कि नियम विरुद्ध है। साथ ही संपत्ति पर कब्जा भी किया हुआ है। शमशान की भूमि की जांच के लिए हापुड़ के मोहल्ला शंभूपुरा, लज्जापुरी, गणेशपुरा, कोठी गेट, गंगापुरा आदि मोहल्लों के लोग एकत्र हुए और उन्होंने प्रदर्शन किया और जांच की मांग की जिनका दावा है कि तहसील अभिलेखों में शमशान भूमि लगभग 14 बीघा पर दर्ज है जिसकी जांच हो। इस दौरान विनीत, नीतू, कृष, सतीश, राहुल आदि ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के नाम पत्र लिखकर मामले में जांच की मांग की।
दमदार ई-रिक्शा के साथ पाएं उचित दामों पर सभी एसेसरीज मुफ्त व लोन फीस फ्री: 7906867483





























